कुचाई के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमियाडीह के
सेवानिवृत्ति शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति एक
स्वभाविक प्रक्रिया, अच्छे काम को लोग रखते याद-मुखिया
kuchai कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोमियाडीह के सेवानिवृत्ति शिक्षक वीरेंद्र नाथ नापित को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित गोमियाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि सेवानिवृति एक स्वभाविक प्रक्रिया है जो सरकारी सेवा में है उन्हें एक न एक दिन सेवानिवृत होना ही है। उनके द्वारा अपने सेवा काल में किए गए कार्य ही उनकी पहचान है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य से ही उनकी पहचान लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहती है। सेवानिवृत हुए शिक्षक श्री नापित के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना करते है। जबकि रूगुडीह मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। वह एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं। उनका शिक्षण तरीका बच्चों के साथ घनिष्ठता और मित्रवत संबंधों पर आधारित था। जिससे बच्चे शिक्षा को परिवार जैसा अनुभव करते थे। वही स्कूल के प्रधानाध्यापक चमार सिंह मुंडा ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से विद्यालय परिवार में एक बड़ी कमी महसूस होगी। सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री नापित ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है। मैं हमेशा बिना भेदभाव के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया। विद्यार्थियों का जो स्नेह और सम्मान मुझे मिला व मेरे लिए अमूल्य है। इसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा। इस दौरान सेवानिवृत्ति शिक्षक वीरेंद्र नाथ नापित को मुखिया व शिक्षकों ने शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। इसके अलावे स्कूल के बच्चे एवं गांव के लोगों द्वारा सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री नापित को अंगवस्त्र फुलमाला व उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, सीआरपी राजकुमार महतो, शीतल प्रसाद साहू, शिक्षक तरुण सिंह, दीनबंधु सिंह पात्र, अरविंद सिंह, चमर सिंह मुंडा, मंगल बेसरा, पंचु मार्डी, मनमोहन कुमार, विनोद सिंह, खिरेंद्र मुर्मू, लक्ष्मी सोय, निसिमा हिस्सा, धनश्याम सोय सहित शिक्षक, शिक्षिका व अभिभावक स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 35 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
