डीडीसी ने खरसावां ब्लोक, बागवानी व हल्दी प्रोसेसिंग
यूनिट का किया निरीक्षण, लक्ष्य के विरुद्ध योजनाओं का क्रियान्वयन
सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को पूर्ण करने निर्देश.,
kharsawan सरायकेला खरसावां जिला उप विकास आयुक्त आशीष कुमार अग्रवाल ने बुधवार को खरसावां ब्लोक, बागवानी व हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। डीडीसी ने खरसावां मुख्यालय पहुचकर मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, आवास योजना तथा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली गई। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आवास योजना के लाभुकों से समन्वय स्थापित करते हुए लंबित आवास निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। ब्लोक में मनरेगा डिमाड, लक्ष्य के अनुरूप ऑन गोईग करने, शतप्रतिशत योजनाओ को पूर्ण करने, जियो टेक करने आदि दिशा निर्देश दिया। इसके खरसावां के कदमडीहा में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कार्य, खरसावां के कुम्हारसाई में बागवानी योजना का निरीक्षण एवं खरसावां के खिलाडीसाई में संचालित हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा लोगों के जनकल्याण, किसान के आय में वृद्धि तथा गांव-टोलो के विकास हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजनाएं धरातल पर दिखे इस निमित्त कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें की अनावश्यक लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े। इस दौरान प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 00 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
