सीएसबी-केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण
संस्थान के निदेशक ने झारखंड के राज्यपाल से की मुलाकात,
तसर कृषकों की आय बढ़ाने में कृषि प्रणाली पर की चर्चा,
jharkhand सीएसबी-केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नगडी राँची के निदेशक डा एनबी चौधरी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर तसर रेशम उद्दोग की विभिन्न शोध एवं विस्तार गतिविधियों के प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान किया एवं राज्यपाल के तसर रेशम उद्योग के प्रति गहरी रुचि और समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान निदेशक श्री चौधरी ने संस्थान द्वारा तकनीकी हस्तांतरण, अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों का जिक्र किया एवं अवगत कराया कि विभिन्न प्रकार की नई तकनीकी प्रक्षेत्र में अपनाया जा रहा है। जिसके माध्यम से इसे आगे बढ़ाने एवं प्रभावी क्रियान्वयन साथ ही साथ अनुसंधान को कृषकों तक पहुंचाने हेतु प्रसास किया जा रहा है। तसर कृषकों की आय बढ़ाने में एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाने की नई तकनीक अपनाकर तसर रेशम का उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में भी चर्चा किया। सीएसबी-केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के वैज्ञानिक डा. जयप्रकाश पाण्डेय भी चर्चा के दौरान उपस्थित थे। निदेशक ने बताया कि वैज्ञानिक, शिक्षाविद, सहयोगी, प्रगतिशील किसान, उद्योग साझेदार, गैर-सरकारी संगठन एवं तसर रेशम उद्योग से जुड़े अन्य सहयोगी के साथ सामूहिक मंथन के द्वारा समन्वित प्रयास चल रहा है। सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची को हाल के वर्षों में नवाचारों व अनुसंधान कार्यों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के प्रयास की चर्चा किया एवं तसर उद्दोग से जुड़े लगभग 3.5 लाख परिवारों व विशेष रूप से महिलाओं, जनजातीय ग्रामीणों को आजीविका प्रदान करने में संस्थान के समर्पित कार्य की चर्चा किया ।
July 23, 2026 11: 25 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
