खरसावां के बिटापुर में ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत
लगा शिविर, 49 आवेदन ऑन-द-स्पॉट का निष्पादित, सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें-प्रधान माझी
kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत विटापुर पंचायत सचिवालय में गुरूवारअ को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया इंद्रजीत उराव, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए कुल 69 आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से ऑन-द-स्पॉट 49 आवेदनों का निष्पादित किया गया। प्राप्त आवेदनों में जेएसएलपीएस के 10, आपूर्ति विभाग के 4, पशुपलान विभाग के 12, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के 3, राजस्व विभाग के 5, मनरेगा के 16, स्वास्थ विभाग के 21 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 3 आवेदन मिले। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को और अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। जनजातीय समुदाय से अपील की कि इस अभियान के तहत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मिशन इंद्रधनुष व मनरेगा आदि मुख्य लक्षित योजनाएं हैं, इनका भरपूर लाभ अवश्य उठाये। वही श्री सिंहदेव ने भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया इंद्रजीत उराव, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 31 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
