कुचाई के विभिन्न बड़ी ग्रामों में पेसा अधिनियम-1996
पर कार्यशाला का आयोजन कर मुंड़ा-मानकियों को पेसा
कानून के अधिकारो से कराया गया अवगत,
Kuchai कुचाई प्रखंड कं अतंर्गत विभिन्न पंचायतों के बडी ग्रामों में पेसा अधिनियम (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 ( पेसा अधिनियम ) के प्रावधानों पर पंचायतवार ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कुचाई के अरूवां, छोटासेगोई, मंरागहातु, तिलोपदा, रोलाहातु, गोमेयाडीह, बारूहातु, बंदोलोहर, पोड़ाकाटा, रूगुडीह पंचायतो में संबधित ग्राम प्रधानो व मुखियाओ के उपस्थिति में ग्राम सभा मुंड़ा-मानकियों को पेसा कानून के अधिकारो से अवगत कराया गया। मुंडा-मानकियो ने पेसा कानून से संबधित विचार रखा। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में पेसा और इसके नियम के लिए संघर्ष लंबा रहा है,। लेकिन राज्य के लिए पेसा नियम नहीं बनने के कारण बहुत कुछ खो गया है, पेसा का आह्वान भी आदिवासी स्वशासन की दिशा में संघर्ष का एक हिस्सा है। पेसा के अनुसार ग्राम सभाओं के रूप में इसे शुरू करने से ग्रामीण और अनुसूचित क्षेत्रों के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के लिए दरवाजे खुलेंगे। इस कार्यशाला में सभी का सक्रिय योगदान रहा। सभी ने अपने अनुभव और बहुमूल्य सुझाव दिये। इस पंचायतवार कार्यशाला में मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, मुंडा-मानकी आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 16 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
