खरसावां मे मना प्रखंड स्तरीय मनरेगा दिवस, 100
दिन रोजगार पूर्ण करने वाले मजदूरो को किया सम्मानित, मनरेगा
ग्रामीणो और किसानों के आय में वृद्धि का माध्यम-बीडीओ,
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय मनरेगा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, सहायक अभियता आशुतोष कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रानो बास्के आदि के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायत में 100 दिन रोजगार पूर्ण करने वाले किसान-मजदूर एवं मनरेगा योजनाओं के विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मनरेगा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज का सपना देखा था, ताकि गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। जब गांव समृद्ध होगा, तभी देश का विकास संभव है। मनरेगा योजना ग्रामीणो और किसानों के आय में वृद्धि का माध्यम है। मनरेगा सिर्फ किसानों के कार्य उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि मनरेगा के तहत किसानों के आय में वृद्धि, पलायन को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) का मकसद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को रोज़गार देकर उनकी आजीविका सुरक्षा बढ़ाना है। इस योजना के तहत, ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को कम से कम 100 दिनों की गारंटी शुदा मज़दूरी दी जाती है। मनरेगा का उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ संपत्तियां और बुनियादी ढांचा बनाना, पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देना, ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, ग्रामीण-शहरी प्रवासन को कम करना, सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर पैदा करना है। वही श्री जामुदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। ताकि किसान की आय में वृद्धि से न सिर्फ प्रखंड, जिला व बल्कि राष्ट्र का विकास सम्भव है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सहायक अभियता आशुतोष कुमार, बीपीओ रानो बास्के, लेखापाल बबलु महतो, कनिया अभियता निरज सिन्हा, कनिया अभिंयता देवचरण बानरा, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, मनरेगा मेंट, मनरेगा कर्मी, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।
October 22, 2026 5: 54 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
