खरसावां में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक,
संगठन से जुडी आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति, भाजपाईयों
से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल,
kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में भारतीय जनता पार्टी की खरसावां विधानसभा स्तरीय आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा की। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर श्री बोदरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ होता है।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होने कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता रीढ़ होते है। उनका सम्मान हर हाल में होना चाहिए। इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करे। इसके लिए युवाओं को जोड़े और पुराने कार्यकर्ताओं को फ्रंटलाइन में स्थान दे। इस दौरान संगठन को बूथ व पंचायत स्तर पर व अधिक सशक्त बनाने का आवहान किया। इस दौरान नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, जिप शम्भूं मंडल, दुलाल स्वासी, प्रदीप सिंहदेव, हेमंत मंडल, राउतु हाईबुरू आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
