खरसावां में मना भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस
कार्यकर्ताओं ने किया संगठन सशक्त करने का संकल्प,
kharsawan
खरसावां के बाजार साई स्थित काली मंदिर सामुदायिक भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा खरसावां प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बडा राजनीतिक दल है और इसके कार्यकर्ता समर्पण भाव से राष्ट्र सेवा में लगे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नीति एवं सिद्वांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से होपना सोरेन, नयन नायक, दुर्योधन प्रमाणिक, उत्तम मिश्रा, चुना दे, मनमोहन मंडल, ईश्वर महतो, एमडी. मंटू, लादुराम हेंब्रम, सुदीप धोडाई, संतोष कुम्हार, छोटू मुंडा, जेना उमंग, रामदास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
July 23, 2026 5: 23 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
