खूंटपानी के पांड्राशाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की
बैठक, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जी
राम जी सम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड के पांड्राशाली चौक में पश्चिमी सिंहभूम भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने मंडल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता खूंटपानी मंडल अध्यक्ष सुदामा हाइबुरु ने की। बैठक में आगामी 27 जनवरी को चाईबासा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जी राम जी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई। जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जमीनी स्तर पर संपर्क से ही संभव है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं मंडल अध्यक्ष सुदामा हाइबुरु ने कहा कि खूंटपानी मंडल के सभी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने और जी राम जी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। जी राम जी सम्मेलन में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही विचार रखेगे। गीता बालमुचू ने कहा कि 25 जनवरी को अपने अपने बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात का प्रसारण अपने साथ ग्रामीणों को जरूर सुनावे। जिससे जनता को पता चले कि मोदी जी सबका साथ सबका विश्वास पर कार्यशील हैं। बैठक में मंडल महामंत्री सोनाराम कुम्हार, सानो गोप, नारायण सिंह बानरा, शुशीला पूर्ति, बसंती हाइबुरु, विन्दर दोराय, सोंगा जारिका, पाइकराय बानरा, दुम्बी मूंडरी, शम्भू चरण गोप आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 34 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
