कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र तरम्बा, सियाडीह एवं छोटाबंांडी
मे अफीम खेती के विरुद्ध चला जागरूकता अभियान, अफीम
की खेती का दुष्परिणाम एवं कानूनी की दी जानकारी,
Awareness campaign launched against opium cultivation, सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निदेशानुसार कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के दलभंगा के तरम्बा, सियाडीह एवं छोटाबंांडी अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही अफीम की खेती के दुष्परिणाम एवं कानूनी की जानकारी दी। पुलिस के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों समझाया गया कि अफीम एवं पोस्ता की खेती ना करें। इससे काफी नुकसान होता है। कानून में इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है। अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाने व कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। वहीं ग्रामीणों को वैकल्पिक कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे लोग अफीम की खेती नहीं करेंगे। इस अभियान में पुलिस पदाधिकारी पुलिस के जवान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
July 23, 2026 9: 27 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
