कुचाई के दलभंगा साप्ताहिक बाजार में चला अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध पर जागरूकता अभियान,
Kuchai
सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को कुचाई थाना (दलभंगा ओपी ) अंतर्गत दलभंगा बाजार में लोगों के बीच अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर सवैया, कूचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा एवं दलभंगा ओ0पी0 प्रभारी रविंद्र मुंडा के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को हिन्दी,हो एवं मुण्डारी भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही साथ शराब के दुष्प्रभाव एवं डायन बिसाही से संबंधित भी अहम जानकारियां दी गई ।
July 23, 2026 11: 25 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
