कुचाई के बांधडीह में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती के लिए किया प्रेरित,
Kuchai सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार को कुचाई के दलभंगा ओपी अंतर्गत बांधडीह गांव में अफीम की अवैध खेती और विक्रय रोकने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव और इसके अवैध व्यापार से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। अभियान का नेतृत्व दलभंगा ओपी प्रभारी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफीम की खेती को छोड़कर अन्य वैकल्पिक और लाभदायक फसलों की खेती अपनाएं। पुलिस ने इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि अफीम की खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ग्रामीणों को समझाया गया कि वैकल्पिक खेती अपनाकर वे आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से स्पष्ट किया कि अवैध खेती और व्यापार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, ऐसे प्रयासों को रोकने और वैकल्पिक समाधान प्रदान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और प्रशासन से खेती संबंधी अन्य विकल्पों के लिए सहयोग की उम्मीद जताई। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि वे ग्रामीणों के साथ मिलकर बेहतर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
