कुचाई के तरम्बा और सियाडीह में चला मतदाता
जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड, नृत्य व संगीत के माध्यम से लोकतंत्र
की मजबूती के लिए मतदान करने हेतु किया प्रेरित,
Jharkhand Assembly Elections झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल पहाडी क्षेत्र तरम्बा और सियाडीह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय सरायकेला-खरसावां के तत्वाधान में गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र तरम्बा और सियाडीह में लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की भूमिका, प्रत्येक मतदान के महत्व, मतदान की तिथि समेत विभिन्न बिन्दुओ के सम्बन्ध में जानकारी साझा कर लोगों को नैतिक मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस क्रम में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की गई। स्वीप के तहत जागरूकता उद्देश्य से कलाकारों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरुरी है। मतदान से ही सही प्रत्याशी का चयन किया जा सकता है। ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी ही विकास को रफ्तार दे सकता है। अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए आज पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान जरुर करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि मतदान आपका कर्तव्य और अधिकार भी है। युवा एवं भावी मतदाताओं, महिला मतदाताओं, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को नैतिक मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अपने परिवार एवं आस-पास के लोगो को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का अपील किया गया।
September 6, 2026 4: 03 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
