सरायकेला के इंद्रटांडी-हेसाहुडी में कलाकारों ने नुक्कड़
नाटक के माध्यम से मतदाताओं किया जागरूक,
Jharkhand Assembly Elections झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर सरायकेला के इंद्रटांडी-हेसाहुडी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय सरायकेला-खरसावां के तत्वाधान में एवं लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा नुक्क्ड नाटक कर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कलाकारों ने नुक्क्ड नाटक के माध्यम से बताया कि आगामी 13 नवबंर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने और अपने गांव तथा अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रेरित करे। ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित न रह जाए। कलाकारों ने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को युवा पीढ़ियों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें। साथ ही एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है। इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। नाटक के माध्यम से उपस्थित आम जन मानस को मतदाता के महत्व के बारे में समझाया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सुना और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में आम लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
July 23, 2026 11: 20 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
