खरसावां विधानसभा सीट से आप नेता बिरसा सोय ने
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन पत्र दाखिल, खरसावां
में विकास के नाम पर लूट को मिला बढ़ावा-बिरसा सोय
kharsawa-birsa soy- nomination आम आदमी पाटी के नेता बिरसा सोय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खरसावां विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि झारखंड में पार्टी विधानसभा सभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। लेकिन पार्टी के नेता पार्टी के विचारधारा के साथ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र का विकास हमारे जनप्रतिनिधियों ने 24 साल में भी नहीं कर पाया यही वजह है। आज हमारे जैसे साधारण परिवार के सदस्यों को आम आदमी की जिंदगी में खुशी लाने के लिए चुनाव मैदान में उतरना पड़ रहा है। श्री सोय से कहा कि आज खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ लूट को बढ़ावा दिया गया है। यही वजह है कि आज क्षेत्र के बेरोजगार रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। किसानों के खेत में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति बहुत गंभीर है। इससे आम जनता काफी परेशान हैं। यही वजह है कि आज खरसावां विधानसभा क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। इसीलिए मैंने खरसावां मांगे बदलाव का जो आम जनता का मिशन है इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहा हूं। उन्होने कहा कि खरसावां के हर परिवार के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा देने का मेरा मिशन है। सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए सरकारी व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से भारत गागराई ,ज्योतिष महाली, सारंगधर हेंब्रम, देवेन्द्र मुंडा, मोहन सिंह मुंडा, सावन बरला, जादू मुंडा, डेविड पूर्ति सहित सैकडो नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
July 23, 2026 9: 23 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
