रायपुर में अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन 11 एवं 12
जनवरी को, समारोह में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु खरसावां में
सुन्डी मंड़ल समाज की हुई बैठक, सामाजिक एकता पर बल,
Meeting on preparation of All India Shaundik National Conference छत्तीसगढ़ के रायपुर में आगामी 11 एवं 12 जनवरी 2025 को प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खरसावां में सुन्डी मंड़ल समाज की महत्वपुर्ण बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुफ्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में समाज के प्रभाव एवं उस्थान पर चर्चा के साथ समाज के कर्मठ एवं युगपुरूषो को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होने कहा कि समृध्द समाज का निर्माण कैसे हो, बदलते परिदृश्य में शौण्डिक/सूड़ी समाज की एकजुटता और हमार दायित्व, शौण्डिक संघ का सामाजिक उत्तरदायित्व, शौण्डिक युवाओं की दशा और दिशा, वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य मे शौण्डिक समाज तथा वैवाहिक आदर्शों, परंपरा, संस्कार, परस्पर सहयोगिता पर परिचर्चा होगी। अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई गणमान्य लोग शामिल होगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समाज के लोगों ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करनेे का संकल्प लिया। सामाजिक समरसता के लिए भी सक्रिय रहकर कार्य करने की जरूरत है। शिक्षा से ही समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियां दूर होगा। युवा पीढ़ी एकजुट होकर सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। युवाओं का यह प्रयास समाज हित के लिए कारगर साबित होगा। युवा अपने अधिकारों व कर्तव्यों से बखूबी वाकिफ हैं और समाज की दशा व दिशा में बदलाव लाने क्रांति का आगाज करने पर बल दिया गया। इस दौरा मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के संयुक्त सचिव आन्नद प्रसाद गुफ्ता, झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज के उपाध्यक्ष सह प्रवक्कता विरेन्द्र साहु, खरसावां सुन्डी मंड़ल समाज के अध्यक्ष बनवाली मंडल, सचिव लव कुमार मंडल, सुधीर मंडल, प्रभाकर मंडल, अजय मंडल, जितवाहन मंडल, लोलेन मंडल आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 4: 27 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
