खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
kharsawan
खरसावां पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई।नकदी और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसावां थाना कांड संख्या 33/2026, दिनांक 31 जुलाई 2026, धारा 305(ए), 331(1), 331(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कदमडीहा (बड़ा खेड़ी) निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति मो इरशाद की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एहसान हुसैन (21 वर्ष) एवं रहमत अली (21 वर्ष), दोनों निवासी कदमडीहा, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,000 रुपये नकद, बैंक ऑफ इंडिया का चेकबुक, आधार कार्ड तथा चोरी में प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे, खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, एसआई कुंवर सोरेन, एसआई हेमंत प्रसाद सिंह, हवलदार अर्जुन कुमार तथा आरक्षी समातान महतो शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
