खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
kharsawan
सरायकेला-खरसावां पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत खरसावां थाना पुलिस ने चार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। जिले में प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से खरसावां थाना क्षेत्र के चार गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। मोबाइल धारकों का सत्यापन करने के बाद सभी मोबाइल सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिए गए। खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलते ही तकनीकी टीम की सहायता से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए गए. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी अनुसंधान की मदद से मोबाइल बरामद कर जल्द से जल्द उसके वास्तविक मालिक को लौटाया जा सके।
August 2, 2026 7: 37 pm
Breaking
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
