खरसावां के विषयगोडा गांव में बच्चे को लेकर पति-पत्नी
हुई झगडा, तंग आकर विवाहित फांसी लगाकर किया आत्महत्या,
married woman committed suicide खरसावां के विषयगोडा गांव में बच्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच झगडा हो गया। जिससे से तंग आकर विवाहित महिला ने अपने घर के पंखा से साड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। यह घटना रविवार सुबह की है। महिला की मौत से समाज के साथ साथ विषयगोडा गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के विषयगोडा निवासी तारणीसेन मंडल का विवाह सरायकेला के गोविदपुर निवासी सुष्मिता मंडल के साथ हुआ था। उनका एक 10 माह के पुत्र नमन मंडल है। तारणीसेन मंडल गम्हारिया के कोलाबिरा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। शनिवार की शाम तारणीसेन मंडल कोलाबिरा रात डयूटी गया था। प्रत्येक रात बच्चे नमन मंडल का नीद जब भी खुलता है। उसकी मां सुष्मिता मंडल उसे अपने सास-ससुर के हवाले छोडकर सोने चली जाती है। रविवार को सुबह लगभग 4‐30 बजे बच्चे के उठने पर बच्चे को सास-ससुर के पास छोडकर सोने चली गई। जब पति तारणीसेन मंडल रविवार को सुबह लगभग सात से आठ बजे के बीच काम से लौटकर पत्नी उठाया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगडा हुआ। जिससे नाराज होकर पत्नी सुष्मिता मंडल ने अपने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी से पंखा में फांसी लगाकर आत्माहत्या कर लिया। परिजनों ने दरवाजा तोडकर उसे निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुका था। घटना की सुचना पाकर रविवार को दोपहर में खरसावां पुलिस बिषयगोडा पहुचा और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खरसावां पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अपने मासूम बच्चे के देखभाल को लेकर तारणीसेन मंडल और उसकी पत्नी सुष्मिता मंडल के बीच झगडा हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
October 22, 2026 6: 51 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
