खरसावां में पुलिस की प्रहरी के तहत अपराध
नियंत्रण हेतु पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास,
Kharsawan police conducted a patrol on foot सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निदेशानुसार खरसावां थाना क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रहरी के तहत पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया गया। सरायकेला इंस्पेक्टर शम्भू प्रसाद गुफ्ता और खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने औचक क्राइम चेकिंग के उद्देश्य से पैदल मार्च किया। साथ ही सुरक्षा का अहसास कराया। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मिले संदिग्धों से पूछताछ कर चेतावनी दी। मातहतों को निर्देश दिया कि शाम के समय निश्चित रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएं। खरसावां-कुचाई रोड पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को रोक कड़ी पूछताछ की। दुकानदारों से आह्वान किया कि अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस पहल में पुलिस मुख्य रूप से अड्डेबाजी, नशाखोरी, स्कूल-कॉलेजों के पास छेड़खानी, अतिक्रमण समेत अपराध नियंत्रण से जुड़े विषयों पर फोकस करेगी। सरायकेला इंस्पेक्टर शम्भू प्रसाद गुफ्ता एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार का पैदल मार्च खरसावां चांदनी चौक से खरसावां ब्लोक परिसर तक पहुचा। इसके अलावे खरसावां के बेहरासाई, कुम्हारसाई, बजारसाई, तलसाई, कदमडीहा होते विभिन्न क्षेत्रों में पहुचकर सुरक्षा संबधी दिशा निर्देश दिया गया। प्रमुख स्थलों पर पुलिसकर्मियों की दिन-रात नजर रखने, आसपास एंटी रोमियो स्क्वाड का मूवमेंट बढ़ाने ताकि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं न हों आदि दिशा निर्देश दिया गया। इस प्रहरी अभियान में इंस्पेक्टर शम्भू प्रसाद गुफ्ता, थाना प्रभारी गौरव कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।
June 8, 2026 4: 04 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
