राजखरसावां-बडाबाम्बों रेलवे मार्ग के बीच उधड़िया में ट्रेन
से कट कर चाईबासा के गोयरा गांव के युवक की मौत,
A young man died after being hit by a train, चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच उधड़िया गांव के समीप गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत गोयरा गांव निवासी कालूका बोयपाई (30) पिता-स्वं बिरसा बोईपाई के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उधड़िया गांव के समीप डाउन लाइन के पोल संख्या 298/4 व 298/5 के बीच ग्रामीणों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आमदा ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंची। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मृतक अपने गांव से पांच दिन पहले अपने ससुराल खरसावां के गोपालपुर गांव आया हुआ था। बीते दिनों अपने ससुराल से घर की ओर निकला। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था। गुरूवार को सुबह उसका राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच उधड़िया गांव के रेलवे ट्रेक पर मिला शव। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
June 8, 2026 4: 05 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
