शिव गुरु के विचारों को जन जन तक पहुंचाएगी शिव शिष्य परिवार
शिव शिष्य परिवार की जगन्नाथपुर में हुई प्रखंड स्तरीय बैठक
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित विद्यालय भवन में शिव शिष्य परिवार की प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सदस्यों को हरीन्दानंद जी व नीलम दीदी के आदर्शों का पालन करने और शिव गुरु के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया. बैठक में शिव शिष्य परिवार के कार्यो की समीक्षा की गई. आगामी 17 जनवरी को रांची में प्रस्तावित शिव गुरु महोत्सव के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई.

. बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव की जानकारी पूरे प्रखंड के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी. इससे सरायकेला-खरसावां से अधिकाधिक गुरु भाई-बहन और श्रद्धालु इसमें भाग ले सकेंगे. वक्ताओं ने कहा कि शिव गुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है और अधिकाधिक लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना भी जरूरी है. मौके पर गुरु भाई मनसा प्रधान,शैलेश महतो,गणेश,शैल कुमारी,तुला,अंजली,सत्यम व ज्योत्सना समेत अन्य गुरु भाई बहन उपस्थित थे.
