राज्य स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल 31 अक्टूबर को जमशेदपुर में, सरायकेला खरसावां के तीरंदाज भी दिखाएंगे दमखम, जिले से रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड में पुरुष एवं महिला तीरंदाज लेंगे हिस्सा,
Kharsawan
झारखंड तीरंदाजी संघ की ओर से 46वीं एनटीपीसी सीनियर रिकर्व, 22वीं एनटीपीसी सीनियर कंपाउंड तथा 33वीं एनटीपीसी सीनियर इंडियन राउंड (महिला एवं पुरुष) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 31 अक्टूबर को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। इसमें सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा और निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में रिकर्व वर्ग के लिए 70 मीटर, कंपाउंड वर्ग के लिए 50 मीटर तथा इंडियन राउंड के लिए 30 मीटर की दूरी निर्धारित की गई है। प्रत्येक स्पर्धा में दो राउंड के आधार पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन आंका जाएगा।
चयन ट्रायल में प्रत्येक जिला एवं इकाई से अधिकतम चार पुरुष और चार महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
सरायकेला-खरसावां के खिलाड़ियों की तैयारी
चयन ट्रायल को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की ओर से खरसावां के दामादिरी मैदान मे विभिन्न स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया गया है। रिकर्व वर्ग में पुरुष खिलाड़ियों के रूप में विनोद स्वांसी, समीर बेहरा, गुरुचरण बेसरा और सुमन गोप तथा महिला वर्ग में कोयल महतो, दीपिका कुमारी सहित खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं।
कंपाउंड वर्ग में पुरुष खिलाड़ियों में शिवशंकर पड़िहारी, रैतिक मुंडा, रविंदर हेम्ब्रम और अमरदीप केरकेट्टा शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में परमिला भूमिज, सीता रानी टुडू, प्रियंका कालिंदी और सृष्टि केरकेट्टा अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
इंडियन राउंड के पुरुष वर्ग में माधो बिरुआ, लूथरू हांसदा, सूरज जामुदा और चंद्रमोहन तथा महिला वर्ग में बाहा बेसरा, सुनीता टूटी सहित अन्य खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा और सचिव सुमंत चंद्र मोहंती के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कोच बीएस राव, हिमांशु मोहंती, रजनी पात्रो, प्रेम मार्डी, तुलसी हेम्ब्रम, बुधेश्वर मंडल एवं कमलेश महतो खिलाड़ियों की तैयारी में सहयोग कर रहे हैं।
जिला संघ ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने की अपील की है।
October 30, 2026 9: 54 pm
Breaking
- राज्य स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल 31 अक्टूबर को जमशेदपुर में, सरायकेला खरसावां के तीरंदाज भी दिखाएंगे दमखम, जिले से रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड में पुरुष एवं महिला तीरंदाज लेंगे हिस्सा,
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी कला प्रतिभा, लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन,
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी कला प्रतिभा, लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन
- कोलकाता मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, राजखरसावां-माहलीमुरुप स्टेशन के बीच पोडाडीह गांव के समीप हुआ हादसा, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था मृतक
- एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान खरसावां में देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार, खरसावां प्लस टू हाई स्कूल के पास पुलिस ने की कार्रवाई, धारदार चाकू, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त
- जेटेट के ओड़िया पाठ्यक्रम पर असमंजस, अभ्यर्थियों ने उठाये सवाल, परीक्षा से पहले निर्धारित पुस्तकों और पाठ्य सामग्री की सूची जारी करने की मांग, भाषा उत्थान एसोसिएशन ने उठाया मुद्दा
- खरसावां के शहरबेडा मे बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, हुई क्विज और खेलकूद प्रतियोगिता, शिक्षा व नशामुक्त समाज के निर्माण पर दिया गया जोर,
- सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव अब 30 अक्टूबर को
