एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान खरसावां में देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार, खरसावां प्लस टू हाई स्कूल के पास पुलिस ने की कार्रवाई, धारदार चाकू, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त
Kharsawan
खरसावां पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार युवक की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के रायजामा गांव निवासी 30 वर्षीय दुब सरदार, पिता श्याम सुंदर सरदार के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सरायकेला-खरसावां की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खरसावां थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह की ओर से इस मामले में लिखित आवेदन दिया गया था। इसके आधार पर खरसावां थाना कांड संख्या 54/2026, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A)(a)/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस की ओर से खरसावां थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में प्लस टू हाई स्कूल खरसावां के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दुब सरदार की जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, जिसमें एक जिंदा गोली लोड थी, बरामद किया गया। इसके अलावा एक धारदार चाकू और गहरा नीला रंग का सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला।
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से बरामद सामान को जब्त कर लिया। जब्त सामान में एक अवैध देशी कट्टा एक जिंदा गोली सहित, एक धारदार चाकू, सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और जेएच-05ए-0678 नंबर की एक मोटरसाइकिल शामिल है।
छापामारी दल में ये पुलिसकर्मी थे शामिल
इस कार्रवाई में सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू, खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह, आरक्षी अजय कुमार, आरक्षी संख्या 09 सनातन महतो तथा आरक्षी संख्या 413 महेश रविदास शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
October 30, 2026 3: 44 pm
Breaking
- एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान खरसावां में देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार, खरसावां प्लस टू हाई स्कूल के पास पुलिस ने की कार्रवाई, धारदार चाकू, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त
- जेटेट के ओड़िया पाठ्यक्रम पर असमंजस, अभ्यर्थियों ने उठाये सवाल, परीक्षा से पहले निर्धारित पुस्तकों और पाठ्य सामग्री की सूची जारी करने की मांग, भाषा उत्थान एसोसिएशन ने उठाया मुद्दा
- खरसावां के शहरबेडा मे बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, हुई क्विज और खेलकूद प्रतियोगिता, शिक्षा व नशामुक्त समाज के निर्माण पर दिया गया जोर,
- सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव अब 30 अक्टूबर को
- बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, गर्जन-वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता एवं आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…* *उपायुक्त ने आम नागरिकों से की सतर्क रहने, खराब मौसम में अनावश्यक आवागमन से बचने एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील…*
- ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद 28 अक्टूबर को जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में अवकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी किया कार्यालय आदेश
- खरसावां के डंगलटांड में झुमर गीतों पर रातभर झूमे दर्शक, चुमकी रानी की प्रस्तुति ने बांधा समां, गीतों की धुन पर गूंजती रही तालियां, पारंपरिक लोकसंगीत ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा,
- खरसावां के डंगलटांड में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न, जीएस ब्रदर्श लेदराडीह को पराजित कर स्पोटिंग क्लब कुचाई बना चैम्पियन,
