खरसावां में क्षत्रिय युवा मंच का विजयादशमी मिलन समारोह,
बुजुर्गों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद, समाज के प्रत्येक व्यक्ति
सामूहिक हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा-उमेश सिंहदेव
Kharsawan
खरसावां राजमहल परिसर में क्षत्रिय युवा मंच की ओर से आयोजित विजयादशमी मिलन समारोह आपसी एकता, सामाजिक समरसता और पारिवारिक सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न गांवों के सम्मानित अभिभावकों और सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता को मजबूत करने, बुजुर्गों के अनुभवों से मार्गदर्शन लेने तथा सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। समारोह का शुभारंभ खरसावां की राजमाता विजया देवी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शहीद अर्जुन सिंह, राजा श्री रामचंद्र सिंहदेव तथा स्वर्गीय टीकायत प्रदीप चंद्र सिंहदेव के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही क्षत्रिय परिवार के दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। इसके अलावे आगामी वनभोज सह मिलन समारोह के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। इस संबंध में 22 नवंबर को बुरुडीह, संतारी या हांसदा गांव में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का स्थान और अन्य जानकारी सदस्यों के ग्रुप में साझा की जाएगी। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और सदस्यों की सहभागिता पर विचार किया जाएगा। इस दौरान राजा गोपाल नारायण सिंहदेव ने यह समारोह को समाज के लोगों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपने सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। जबकि क्षत्रिय युवा मंच के अध्यक्ष उमेश सिंहदेव ने कहा कि क्षेत्रीय समाज का उत्थान आपसी एकता, शिक्षा, संस्कार और सामूहिक सहयोग से ही संभव है। समाज के प्रत्येक परिवार को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन को सम्मान देते हुए युवाओं को समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना तथा सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। समाज में व्याप्त आपसी मतभेदों को दूर कर सभी गांवों के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। जब युवा, बुजुर्ग और समाज के सभी वर्ग मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तभी क्षेत्रीय समाज मजबूत, शिक्षित और संगठित बनेगा। समाज का वास्तविक विकास तभी होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति सामूहिक हित को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। इस दौरान मुख्य रूप स राजमाता विजया देवी, राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, क्षत्रिय युवा मंच के अध्यक्ष उमेश सिंहदेव, अशोक बघेल, अनिरुद्ध सिंह, यशवंत सिंहदेव, सुनील आदित्य, शशांक सिंहदेव, अनूप सिंहदेव, रामजी सिंहदेव, शैलेस सिंह, प्रदीप सिंहदेव, लुकेश्वर साहदेव आदि उपस्थित थे।
सिंहद्वार के समीप स्थापित होगी भगवान श्रीराम की प्रतिमा,
समारोह के समापन के बाद उपस्थित सदस्यों ने चाय और मिठाई के साथ आपसी विचार विमर्श किया। इस दौरान समाज के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों और आगामी आयोजनों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से खरसावां राजमहल के सिंहद्वार के समीप भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस पहल को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है।
बुजुर्ग अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रत्येक गांव से पहुंचे बुजुर्ग अभिभावकों का सम्मान रहा। युवा साथियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पहल के माध्यम से वरिष्ठों के प्रति सम्मान और युवा पीढ़ी में संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने समाज की मजबूती के लिए बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।
स्वर्ण पदक विजेता सरोज आदित्य को मिला सम्मान
खरसावां के संतारी गांव निवासी सुनील आदित्य के सुपुत्र सरोज आदित्य को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सरोज आदित्य को गणित विषय में एमएससी की पढ़ाई में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था, जो उन्हें राज्यपाल के हाथों प्रदान किया गया था। इस उपलब्धि पर क्षत्रिय युवा मंच की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
October 26, 2026 5: 00 pm
Breaking
- खरसावां के लाल बाजार गांव में जंगली हाथी का उत्पात, स्कूल का दरवाजा-खिड़की तोड़ी, मध्यरात्रि में नव प्राथमिक विद्यालय में हाथी ने बच्चों के भोजन के लिए रखा एक बोरा चावल खाया,
- बड़ाबाम्बो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान, मौत के कारणों की जांच में जुटी रेलवे पुलिस,
- खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में शरद पूर्णिमा पर ‘माटी पोका’ अनुष्ठान संपन्न, 8 नवंबर से शुरू होगी काली पूजा मेला, कलश स्थापना व पूजा की तैयारियां शुरू,
- खरसावां में क्षत्रिय युवा मंच का विजयादशमी मिलन समारोह, बुजुर्गों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद, समाज के प्रत्येक व्यक्ति सामूहिक हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा-उमेश सिंहदेव
- खरसावां-कुचाई में मां लक्ष्मी की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा-अर्चना, कई पूजा पंडालों में भंडारा व प्रसाद वितरण,
- ऐतिहासिक सफलता के साथ स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत* *3 स्वर्ण और 3 रजत सहित 6 पदक जीतकर भारत ने बनाया एक संस्करण में सर्वाधिक तीरंदाजी स्वर्ण पदकों का रिकॉर्ड*
- खूंटपानी के दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण जिलिंग ताड़ नृत्य ने बांधा समां, भाषा-संस्कृति ही हमारी पहचान-सोनाराम बोदरा,
- खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
