खरसावां-कुचाई में मां लक्ष्मी की आराधना को उमड़े
श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने व्रत रखकर की
पूजा-अर्चना, कई पूजा पंडालों में भंडारा व प्रसाद वितरण,
Kharsawan
खरसावां-कुचाई प्रखंड क्षेत्र में मां लक्ष्मी की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। धन, वैभव, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन एवं पूजन के लिए विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। खरसावां के बाजारसाही, बेहरासाई, देहरूडीह, बड़ाबाम्बो, असुरा, बुरूडीह और डंगलटांड समेत विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल स्थापित कर मां लक्ष्मी की आराधना की गई। इसके अलावा सिमला, माहलीमुरूप, गितिलता, चिलकू, कृष्णापुर, कुम्हारसाई, खिलारिसाई, गोपालपुर, उधुडिया और आमदा सहित खरसावां-कुचाई के अनेक गांवों में पूजा का आयोजन हुआ। पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। खरसावां के डंगलटांड स्थित लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। देहरूडीह स्थित श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति और असुरा बुरूडीह की श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से भी भव्य पंडाल बनाकर पूजा-अर्चना की गई। वहीं, बाजारसाही में श्री गौरी गणेश पूजा समिति तथा बेहरासाई में मां लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया।
देहरूडीह में आयोजन, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी
देहरूडीह, खरसावां में मां लक्ष्मी पूजा के भव्य आयोजन में ग्राम प्रधान सुशांत कुमार नंदा के साथ मृत्युंजय नंदा, अरविंद नंदा, सुमित नंदा, राकेश नंदा, सपन दास, संजीव नंदा, विवेक नंदा, सभाकर लंका, चीतो लंका, राजेश महतो, नरेश महतो, विकास सारंगी, आकाश सारंगी, पंकज नंदा और मोहित दास सहित अन्य लोगों की भूमिका रही। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। वहीं, खिलारीसाई में मां लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यहां वर्ष 1986 से मां लक्ष्मी पूजा की परंपरा चली आ रही है। पूजा के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी तैयारी की गई है। 26 अक्टूबर को भजन और पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से अपने परिवार की उन्नति, सुख-शांति और जीवन में खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्य रूप से सुमंत चंद्र मोहंती,नीलकंठ मोहंती, श्याम सुंदर मोहंती, दिलीप मोहंती, संदीप मोहंती, राजीव मोहंती, निखिल मोहंती, देबाशीष मोहंती, आशित मोहंती, चन्द्र शेखर मोहंती, हिमांशु मोहंती, शिव कुमार मोहंती अमर मोहंती, ज्ञानेन्दु महापात्रा, सरोज महापात्र, सचिन पटनायक, लाला पटनायक, सौरभ मोहंती, मनोज मोहंती आदि उपस्थित थे।
October 26, 2026 5: 01 pm
Breaking
- खरसावां के लाल बाजार गांव में जंगली हाथी का उत्पात, स्कूल का दरवाजा-खिड़की तोड़ी, मध्यरात्रि में नव प्राथमिक विद्यालय में हाथी ने बच्चों के भोजन के लिए रखा एक बोरा चावल खाया,
- बड़ाबाम्बो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान, मौत के कारणों की जांच में जुटी रेलवे पुलिस,
- खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में शरद पूर्णिमा पर ‘माटी पोका’ अनुष्ठान संपन्न, 8 नवंबर से शुरू होगी काली पूजा मेला, कलश स्थापना व पूजा की तैयारियां शुरू,
- खरसावां में क्षत्रिय युवा मंच का विजयादशमी मिलन समारोह, बुजुर्गों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद, समाज के प्रत्येक व्यक्ति सामूहिक हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा-उमेश सिंहदेव
- खरसावां-कुचाई में मां लक्ष्मी की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा-अर्चना, कई पूजा पंडालों में भंडारा व प्रसाद वितरण,
- ऐतिहासिक सफलता के साथ स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत* *3 स्वर्ण और 3 रजत सहित 6 पदक जीतकर भारत ने बनाया एक संस्करण में सर्वाधिक तीरंदाजी स्वर्ण पदकों का रिकॉर्ड*
- खूंटपानी के दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण जिलिंग ताड़ नृत्य ने बांधा समां, भाषा-संस्कृति ही हमारी पहचान-सोनाराम बोदरा,
- खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
