खरसावां के दलाईकेला में पांच माह से खराब सोलर जलमीनार,
पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, नल-जल योजना बेअसर, गहराया संकट,
तालाब और दूसरे टोलों से पानी ढोने को मजबूर महिलाएं,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के दलाईकेला में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। पंचायत के आदिवासी टोला, बजरंग चौक, नापित टोला, मंडल साई नीचे टोला और मां पाउड़ी स्थल समेत कई टोलों में ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगी सोलर ऊर्जा से संचालित जल मीनारें पिछले पांच माह से खराब पड़ी हैं, जिसके कारण लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सरकार की नल-जल योजना का लाभ उन्हें नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। जल मीनारें खराब होने के कारण गांव के सैकड़ों लोग आज भी तालाब के पानी पर निर्भर हैं। वहीं कई परिवारों को दूसरे टोलों और दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
हर सुबह पानी की तलाश में निकलती हैं महिलाएं
पेयजल संकट का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। सुबह होते ही महिलाएं बाल्टी और डेकची लेकर पानी की तलाश में दूसरे टोलों की ओर निकलने को मजबूर हैं। कई परिवारों को जरूरत के मुताबिक पानी जुटाने में काफी समय लग जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है।
जल मीनारों की मरम्मत की मांग
ग्रामीणों में खराब जल मीनारों को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि जलापूर्ति के लिए लाखों रुपये खर्च कर व्यवस्था तैयार की गई, लेकिन रखरखाव के अभाव में योजना ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए खराब सोलर जल मीनारों की जल्द मरम्मत कराने और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और उन्हें पेयजल संकट से कब राहत मिलेगी? पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए ग्रामीणों को आखिर कब तक संघर्ष करना पड़ेगा।
October 1, 2026 8: 59 am
Breaking
- NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग के विरुद्ध जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष वाहन जाँच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित…* *अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश…*
- दुर्गापूजा को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर बढ़ी गश्ती सायरन बजाकर नगर में निकली पुलिस टीम, बेवजह घूमने-जुटने वालों को दी चेतावनी
- बिना चेतावनी प्रदर्शित किए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर होगी कार्रवाई…* *सीनी ओपी क्षेत्र में जिला तंबाकू नियंत्रण टीम ने करीब 20 दुकानों की जांच की…*
- एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने किया शानदार प्रदर्शन* *कंपाउंड आर्चरी में तीन स्वर्ण पदकों का क्लीन स्वीप, LA28 के लिए ऐतिहासिक ओलंपिक कोटा हासिल*
- खरसावां के दलाईकेला में पांच माह से खराब सोलर जलमीनार, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, नल-जल योजना बेअसर, गहराया संकट, तालाब और दूसरे टोलों से पानी ढोने को मजबूर महिलाएं,
- खरसावां में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान पखवाड़े का शुभारंभ, सहियाओं ने ली स्वच्छता की शपथ, स्वच्छता पर सहयोग की अपील,
- खरसावां के संतारी के सरोज कुमार आदित्य ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, एमएससी गणित में बने यूनिवर्सिटी टॉपर, राज्यपाल ने प्रदान किया गोल्ड मेडल, सफलता से खरसावां का नाम किया रोशन
- महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो मजबूत होगा झारखंड : जगत माझी, आनंदपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए विधायक, महिला स्वावलंबन को बताया विकास की मजबूत नींव
