खरसावां में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत सफाई
मित्र सुरक्षा एवं सम्मान पखवाड़े का शुभारंभ, सहियाओं ने ली
स्वच्छता की शपथ, स्वच्छता पर सहयोग की अपील,
kharsawan
स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से खरसावां प्रखंड सभागार में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिला जल एवं स्वच्छता समिति, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति सामूहिक सहभागिता और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड वॉश को-ऑर्डिनेटर जिया उल हक की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। बताया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस वर्ष के अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। श्री हक ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक के जीवन का संस्कार बनाना होगा। पंचायतों, वार्डों और गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। कहा गया कि स्वच्छता कर्मियों के सहयोग के बिना स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना संभव नहीं है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ स्वच्छ व्यवहार को जन-आंदोलन का रूप देना है। कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के जल सहिया, स्वच्छता से जुड़े कर्मी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
सहियाओं ने ली स्वच्छता की शपथ
खरसावां प्रखंड की जल सहियाओं ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए स्वच्छ वातावरण निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
‘मेरा गांव, मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश
अभियान के दौरान लोगों से ‘मेरा गांव, मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने की अपील की गई। लोगों को कचरा खुले में नहीं फेंकने, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।
October 1, 2026 8: 59 am
Breaking
- NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग के विरुद्ध जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष वाहन जाँच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित…* *अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश…*
- दुर्गापूजा को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर बढ़ी गश्ती सायरन बजाकर नगर में निकली पुलिस टीम, बेवजह घूमने-जुटने वालों को दी चेतावनी
- बिना चेतावनी प्रदर्शित किए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर होगी कार्रवाई…* *सीनी ओपी क्षेत्र में जिला तंबाकू नियंत्रण टीम ने करीब 20 दुकानों की जांच की…*
- एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने किया शानदार प्रदर्शन* *कंपाउंड आर्चरी में तीन स्वर्ण पदकों का क्लीन स्वीप, LA28 के लिए ऐतिहासिक ओलंपिक कोटा हासिल*
- खरसावां के दलाईकेला में पांच माह से खराब सोलर जलमीनार, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, नल-जल योजना बेअसर, गहराया संकट, तालाब और दूसरे टोलों से पानी ढोने को मजबूर महिलाएं,
- खरसावां में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान पखवाड़े का शुभारंभ, सहियाओं ने ली स्वच्छता की शपथ, स्वच्छता पर सहयोग की अपील,
- खरसावां के संतारी के सरोज कुमार आदित्य ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, एमएससी गणित में बने यूनिवर्सिटी टॉपर, राज्यपाल ने प्रदान किया गोल्ड मेडल, सफलता से खरसावां का नाम किया रोशन
- महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो मजबूत होगा झारखंड : जगत माझी, आनंदपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए विधायक, महिला स्वावलंबन को बताया विकास की मजबूत नींव
