खूंटपानी के दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के निधन पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, ठाकुरागुडू पहुंचकर पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा- असमय निधन अपूरणीय क्षति
kharsawan
खूंटपानी मंडल के उपाध्यक्ष सह दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उनके पैतृक गांव ठाकुरागुडू पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत धर्मेंद्र बोदरा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने धर्मेंद्र बोदरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यूं असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। धर्मेंद्र बोदरा का निधन परिवार के साथ-साथ पंचायत और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में धर्मेंद्र बोदरा ने अपने क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय भूमिका निभाई और उनका लोगों से आत्मीय जुड़ाव रहा। अर्जुन मुंडा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में हरसंभव सहयोग एवं संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन को असमय खोने का दुःख अत्यंत गहरा होता है। इस कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
धर्मेंद्र बोदरा के निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक ठाकुरागुडू पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके असामयिक निधन से दोपाई पंचायत सहित पूरे खूंटपानी क्षेत्र में शोक का माहौल है।
September 12, 2026 7: 54 pm
Breaking
- कोल्हान के रेलवे स्टेशनों पर ‘हो’ भाषा में नामपट्ट व उद्घोषणा की मांग-विधायक जगत माझी के नेतृत्व में आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
- 165 विद्यार्थियों की ओरल स्क्रीनिंग, तंबाकू व नशे से दूर रहने का दिया संदेश, एनआर+2 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डेंटल हेल्थ कैंप, सही ब्रशिंग तकनीक की दी जानकारी
- चांडिल में विकास योजनाओं का डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण स्वास्थ्य उपकेंद्र, मार्केट कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड निर्माण की समीक्षा, बाधाएं दूर कर समय पर काम शुरू करने का निर्देश
- राशन की आपूर्ति ठप, जिले के 13 दाल-भात केंद्रों पर 19 दिनों से लटका ताला, अगस्त से चावल का नहीं हुआ आवंटन, पांच रूपये के भोजन बंद होने से दिहाड़ी मजदूर, व जरूरतमंद परेशान,
- हेलमेट चेकिंग में युवक से मारपीट का आरोप, आदिवासी संगठनों ने खरसावां चांदनी चौक किया जाम, मोबाइल का डिस्प्ले तोड़ने और शर्ट फाड़ने का भी आरोप, कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद हटा जाम, पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग,
- खूंटपानी के दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के निधन पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, ठाकुरागुडू पहुंचकर पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा- असमय निधन अपूरणीय क्षति
- तेज रफ्तार बाइक ने 14 वर्षीय अमन को रौंदा, मौके पर मौत राजबांध हनुमान मंदिर के पास हादसा, आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा और की पिटाई; सड़क जाम
- टुंगरी टोला मैदान का होगा विस्तार, बनेगी दर्शक गैलरी: जगत माझी -आनंदपुर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप ए के मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से किया पराजित
