69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे विधायक
दशरथ गागराई, सीपीए झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना,
स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस का करेगे यात्रा,
Kharsawan
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन ( सीपीए ) की झारखंड शाखा के प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। प्रस्तावित 10 दिवसीय दौरा 10 से 19 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस की यात्रा करेगा। सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के सांसदों और विधायकों के बीच संसदीय लोकतंत्र, सुशासन, सतत विकास और जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर विभिन्न देशों की संसदीय कार्यप्रणाली और विकास मॉडल को समझने का अवसर प्रतिनिधिमंडल को मिलेगा।
ज्यूरिख में होगा प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सीपीए झारखंड शाखा का प्रतिनिधिमंडल 10 सितंबर को नई दिल्ली से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लिए रवाना होगा। ज्यूरिख पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल 13 सितंबर तक वहां रहेगा। इस दौरान सम्मेलन से पूर्व आयोजित प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की जानकारी है। इसके बाद 13 सितंबर की रात प्रतिनिधिमंडल ज्यूरिख से जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होगा। 14 सितंबर की सुबह जोहान्सबर्ग पहुंचने के बाद लगभग एक घंटे 50 मिनट के ठहराव के पश्चात केप टाउन के लिए रवाना होगा। केप टाउन में प्रतिनिधिमंडल 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेगा।
लोकतंत्र, युवाओं और जलवायु परिवर्तन पर होगा मंथन
सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, सतत विकास, युवाओं की भागीदारी, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल प्रशासन तथा संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। राष्ट्रमंडल देशों के सांसदों, विधायकों, संसदीय विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के बीच अनुभव एवं कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान भी होगा।
झारखंड और खरसावां के लिए गौरव का अवसर-गागराई
विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेना झारखंड और विशेष रूप से खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न देशों की संसदीय कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से प्राप्त अनुभवों और नई सोच का उपयोग झारखंड के विकास तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में किया जा सकता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच जनप्रतिनिधियों को बेहतर कार्यप्रणाली सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।
मॉरीशस होते हुए मुंबई लौटेगा प्रतिनिधिमंडल
सम्मेलन के बाद 18 सितंबर की रात प्रतिनिधिमंडल केप टाउन से एयर मॉरीशस की फ्लाइट से मॉरीशस के लिए रवाना होगा। वहां करीब दो घंटे 50 मिनट के ठहराव के बाद 19 सितंबर की सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई के लिए वापसी होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल 19 सितंबर की शाम करीब 5रू20 बजे मुंबई पहुंचेगा। इस तरह सीपीए झारखंड शाखा के प्रतिनिधिमंडल का प्रस्तावित विदेश दौरा स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस से होकर पूरा होगा। विदेश दौरे से पहले आयोजित कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विवेक कुमार मेहता समेत अन्य विधायक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
September 9, 2026 8: 13 pm
Breaking
- वैज्ञानिक तसर कीटपालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित,
- 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई, सीपीए झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस का करेगे यात्रा,
- खरसावां में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया काबू
- खरसावां के जोजोकुडमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
- अमित सरदार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद
- JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
