*राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम से मिले सूरज मूखी, कोल्हान के दलितों की समस्याओं से कराया अवगत*
*सिनी के दलित परिवारों के पुनर्वास, भूमिहीनों के जाति प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जाति आयोग के पुनर्गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया*
New Delhi
कोल्हान प्रभारी, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस एवं कामगार कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सूरज मूखी ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय डॉ. राजेंद्र पाल गौतम से शिष्टाचार भेंट कर कोल्हान क्षेत्र के दलित समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर सूरज मूखी ने झारखंडी अंगवस्त्र भेंट कर डॉ. गौतम का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि देशभर में दलितों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार, जातीय भेदभाव और हिंसा के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रम को वर्तमान परिस्थितियों—पेपर लीक प्रकरण तथा छात्रों के आंदोलन—को देखते हुए परिवर्तित किया गया और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया गया।
बैठक के दौरान सूरज मूखी ने विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के सिनी क्षेत्र में वर्षों से रह रहे दलित परिवारों पर रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस श्री केदार पासवान के निर्देशानुसार इस विषय को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा।
इस पर डॉ. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि प्रभावित दलित परिवारों का पहले समुचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई हो। उन्होंने इस विषय पर प्रदेश नेतृत्व एवं राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
सूरज मूखी ने इसके अतिरिक्त भूमिहीन दलितों के जाति प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति आयोग के पुनर्गठन तथा अनुसूचित जाति परामर्शदात्री आयोग के गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाल गौतम ने भरोसा दिलाया कि झारखंड में अनुसूचित जाति समाज के हितों से जुड़े इन मुद्दों को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान के नेतृत्व में राज्य सरकार के समक्ष पुनः प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
इस अवसर पर कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राज बेहरा, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव गुलजार अंसारी, अली साईं सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
October 29, 2026 1: 18 am
Breaking
- सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव अब 30 अक्टूबर को
- बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, गर्जन-वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता एवं आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…* *उपायुक्त ने आम नागरिकों से की सतर्क रहने, खराब मौसम में अनावश्यक आवागमन से बचने एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील…*
- ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद 28 अक्टूबर को जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में अवकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी किया कार्यालय आदेश
- खरसावां के डंगलटांड में झुमर गीतों पर रातभर झूमे दर्शक, चुमकी रानी की प्रस्तुति ने बांधा समां, गीतों की धुन पर गूंजती रही तालियां, पारंपरिक लोकसंगीत ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा,
- खरसावां के डंगलटांड में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न, जीएस ब्रदर्श लेदराडीह को पराजित कर स्पोटिंग क्लब कुचाई बना चैम्पियन,
- कुचाई में एसआईआर-2026 पर समीक्षा बैठक, प्रपत्र-1, 2 और 3 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, नोटिस वितरण, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समय पूरी करने पर जोर,
- खरसावां के लाल बाजार गांव में जंगली हाथी का उत्पात, स्कूल का दरवाजा-खिड़की तोड़ी, मध्यरात्रि में नव प्राथमिक विद्यालय में हाथी ने बच्चों के भोजन के लिए रखा एक बोरा चावल खाया,
- बड़ाबाम्बो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान, मौत के कारणों की जांच में जुटी रेलवे पुलिस,
