खूंटपानी के पान्ड्राशाली चौक में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पान्ड्राशाली चौक परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक बैठक प्रखंड अध्यक्ष दोनों उर्फ राकेश बानसिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही संगठन हित में आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर सुदामा हाईबुरू, झंडा हाईबुरू, लोरेन्स हाईबुरू, सोनाराम कुम्हार, मंगता गोप, नारायण बानरा, सुशीला पुरती, कोकिल केशरी, सानो गोप, धर्मेन्द्र बोदरा, रमेश जामुदा, मोहन बानरा, नारायण जामुदा, सिदिऊ बानरा, सिदेश्वर लेयांगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
