खूंटपानी के कोंयाबेड़ा साई मे हूल दिवस पर वृहद झारखण्ड मोर्चा ने शुरू किया ‘अबुआ अधिकार अभियान’, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक,
khutpani
हूल दिवस पर वृहद झारखण्ड मोर्चा के द्वारा खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत आरगुंडी टोला, कोंयाबेड़ा साई गांव में “अबुआ अधिकार अभियान” के तहत जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं एवं आम नागरिकों को उनके संवैधानिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें संगठित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत हूल क्रांति के अमर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव मुर्मू सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वृहद झारखण्ड मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा ने कहा कि हूल केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ जनप्रतिरोध की अमर चेतना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक अधिकारों, स्थानीय रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जंगल-जमीन और झारखण्ड की अस्मिता की रक्षा के लिए संगठित लोकतांत्रिक संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि “अबुआ अधिकार अभियान” के माध्यम से गांव-गांव तक जनजागरण चलाया जाएगा। अभियान के तहत लोगों को सरकारी योजनाओं, स्थानीय नियोजन, विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से राज्य के प्रत्येक गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि जनता की आवाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से सरकार तक पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संगठन को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए संगठित जनआंदोलन चलाने का समर्थन किया। उपस्थित लोगों ने हूल के शहीदों के सपनों का झारखण्ड बनाने तथा अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में पोंडे राम पुरती, दुर्गा चरण पुरती, जेवियर जामुदा, लाल सिंह सवैया, डिम्बू राम जामुदा, मोनो अंगरिया, नमिता जामुदा, जेमा गोप, बुढ़न सिंह जामुदा, टाटा जामुदा, बाबू लाल सवैया, सलूका जामुदा, परी जामुदा, जिंगी गोप, अनीस जामुदा, पूनम गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
July 1, 2026 1: 58 am
Breaking
- खरसावां में हूल दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन, ”खरसावां गोलीकांड के गुमनाम अमर शहीद” पुस्तक का विमोचन, अधिकारों की सुरक्षा समाज के लिए सर्वाेपरि-देवेन्द्रनाथ चंपिया,
- खूंटपानी के कोंयाबेड़ा साई मे हूल दिवस पर वृहद झारखण्ड मोर्चा ने शुरू किया ‘अबुआ अधिकार अभियान’, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक,
- खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के इनवर्टर और बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, हजारो का नुकसान
- हुल दिवस पर निकली शोभायात्रा, सिद्धू-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न…* *खाद्यान्न वितरण की धीमी प्रगति पर एमओ एवं बीडीओ को नियमित निगरानी एवं मासिक समीक्षा के निर्देश…* *ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन तथा अयोग्य/निष्क्रिय लाभुकों का नाम विलोपन सुनिश्चित करने के निर्देश…*
- खरसावां प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
- रेफरल अस्पताल की छवि से बाहर निकल रहा है सरायकेला का सदर अस्पताल : मनोज कुमार चौधरी
- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 30 जून 2026 (मंगलवार) को आयोजित होगा विशेष सोशल मीडिया अभियान
