खरसावां में 25 वां जिला फुटबॉल लीग-2026 की
तैयारी तेज, पहली बार महिला लीग का होगा आयोजन,
प्रतिभाशाली बेटियों को आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर,
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिले के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिले में पहली बार महिला खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। इस लीग का आयोजन सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है। जिला फुटबॉल लीग में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा, जिससे चयनित खिलाड़ी आगे राज्य एवं देश की टीमों में खेलने का अवसर प्राप्त कर सकेंगी। बुधवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 25 वां जिला फुटबॉल लीग-2026 के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक डीएसए के वरीय उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव की अध्यक्षता में की गई।

मौके पर श्री सिंहदेव ने कहा कि जिले में पहली बार महिला खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का आयोजन हो रहा है। इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की बेटियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला फुटबॉल लीग-2026 का शुभआरंभ आगामी 24 जुन से 1 जुलाई-2026 के बीच शुरू होगा। जिसमें सरायकेला खरसावां जिला के पुरूष वर्ग में 25 और 6 महिला वर्ग के रजिस्टडे टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसके लिए पुरूष वर्ग के 25 टिमों को पांच ग्रुपों में बाटा गया है। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी का सभी लीग मैच सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में होगा। जबकि ग्रुप-सी, ग्रुप-डी एवं ग्रुप-ई के सभी लीग मैच खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेला जाएगा। खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 17 जुन से 20 जुन तक सभी टिमों के खिलाडियों का आईडी कार्ड मिलेगा।

महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलने की उम्मीद
जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार ने ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला पहले भी कई महिला खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भेज चुका है। अब जिला फुटबॉल लीग के आयोजन से महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह आयोजन न सिर्फ खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि जिले की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन वर्ष 2006 से लगातार महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता आ रहा है। अब तक श्रीमती कुदादा, शांति पड़िया, जमुना गोप, चांदनी मुंदरी, जयंती देवगन, ललिता तिरिया, धनेश्वरी महतो, बबीता महतो, बसंती घाघरा सहित दर्जनों खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

ये थै मौजूद
डीएसए के वरीय उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव, डीएसए के सचिव मो दिलदार, कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन, बिरेन्द्र पाल, संतोष महतो, मो रमजान, बलराम महतो, संजय सण्डी, बिजय दिग्गी, पंकज कुमार गागराई, समीर महतो, रतन मुर्मू, बिशाल गोप, तपन नायक, बसंत गततायत, साधु माहली समेत फुटबॉल लीग में भाग लेने वाली टीमों के सचिव अथवा मैनेजर के अलावा जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के रेफरी एवं तकनीकी पदाधिकारी मौजूद थे।
