खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात
अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के
सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
kharsawan
खरसावां क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बडी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने आधी घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग स्थित अग्र परियोजना केन्द्र खरसावां के समीप कदमडीहा गांव के निवासी चंदन सोराक पिता-दिजो सोराक गुरूवार की रात खाना खाकर सो रहे थे। रात के लगभग तीन बजे घर के पीछे के रास्ते दरवाजा तोडकर अज्ञात चोर घर में घुसे और अलमारी तोडकर कर एक जोडा सोने का कान का झुमका, बच्चो के तीन चांदी के गोट, तीन जोडा चांदी का पायल, बच्चो के चांदी का ब्रेसलेट, 6 चांदी का चैन, सोने का नाक का नथनी तथा लगभग दस हजार रूपये नगद सहित तीन लाख का आभूषण लेकर फरार हो गए। अज्ञात चोरो ने घटना को अंजाम देकर फरार होने के बाद परिवार वालों की नीद खुली। तो देखा कि घर को दरवाजा खुला है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पडा है। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे कीमती जेवरात और नकदी गायब हैं। इसके बाद परिवार के लोगों में हडकंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड जुट गई। घटना की सूचना रात को स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। बता दे कि लगभग तीन साल पहले भी इसी घर से बाइक और मोबाइल की चोरी की घटना हो चुका है।
