खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं
किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन,
डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
kharsawan
खरसावां के हरिभंजा पंचायत के खिलारीसाई गांव में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर आयोजित दो दिवसीय जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन हो गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं किशोरियों को डिजिटल साक्षरता से जोडने तथा सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल तकनीक के उपयोग, ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए स्वयं आवेदन करने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि डिजिटल माध्यमों के जरिए महिलाएं और किशोरियां अब कई सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकती हैं। प्रशिक्षण में डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए तथा मोबाइल और ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए। इसके अलावा फोन सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधडी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत आबुआ हेल्थ कार्ड तथा शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के मुकंद महतो, रुचि मैडम, मोनी दीदी, भावेश दा, पंचायत समिति सदस्य लखी सोय, दिशा दीदी, सुनीता हेंब्रम सहित वार्ड सदस्य एवं बडी संख्या में महिला समूहों की सदस्याएं और किशोरियां उपस्थित थे।
September 10, 2026 1: 19 am
Breaking
- वैज्ञानिक तसर कीटपालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित,
- 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई, सीपीए झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस का करेगे यात्रा,
- खरसावां में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया काबू
- खरसावां के जोजोकुडमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
- अमित सरदार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद
- JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
