अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा
-सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
Jagnathpur
जगन्नाथपुर: चक्रधरपुर के पोटका क्षेत्र में ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवाएं अब जगन्नाथपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी उपलब्ध होंगी। शुक्रवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर नए पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पेट्रोल पंप के संचालक उदय माझी ने कहा कि चक्रधरपुर की तरह ही जगन्नाथपुर में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन, सही मात्रा और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को अब ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। उद्घाटन समारोह में झामुमो के केंद्रीय सदस्य अभिषेक सिंकु, डॉ धनु माझी, पार्वती सामंता, सोनू सिरका, देवा मुर्मू, भीम माझी, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे।
