13वीं सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
में हिस्सा लेगी सरायकेला-खरसावां जिले की टीम,
Seraikella
झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान एवं धनबाद जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 5 से 7 जून 2026 तक धनबाद स्थित स्थित डॉ. जे.के. सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में आयोजित होने वाली 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला कबड्डी संघ की महिला एवं पुरुष टीम हिस्सा लेगी। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की महिला एवं पुरुष कबड्डी टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सरायकेला-खरसावां जिला कबड्डी संघ की ओर से चयनित खिलाडी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। जिला कबड्डी संघ के सचिव शंभू सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि सरायकेला-खरसावां की टीम 4 जून को जमशेदपुर से धनबाद के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडयिों का चयन पूर्व में आयोजित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया गया है तथा खिलाडी लगातार अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। कोल्हान प्रभारी श्यामल दास, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार पोद्दार तथा कोषाध्यक्ष बहादुर कुमार ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सरायकेला-खरसावां की महिला एवं पुरुष टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेगी। जिला खेल प्रेमियों में भी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी की निगाहें जिले के खिलाडयिों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
October 27, 2026 11: 05 am
Breaking
- खरसावां के लाल बाजार गांव में जंगली हाथी का उत्पात, स्कूल का दरवाजा-खिड़की तोड़ी, मध्यरात्रि में नव प्राथमिक विद्यालय में हाथी ने बच्चों के भोजन के लिए रखा एक बोरा चावल खाया,
- बड़ाबाम्बो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान, मौत के कारणों की जांच में जुटी रेलवे पुलिस,
- खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में शरद पूर्णिमा पर ‘माटी पोका’ अनुष्ठान संपन्न, 8 नवंबर से शुरू होगी काली पूजा मेला, कलश स्थापना व पूजा की तैयारियां शुरू,
- खरसावां में क्षत्रिय युवा मंच का विजयादशमी मिलन समारोह, बुजुर्गों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद, समाज के प्रत्येक व्यक्ति सामूहिक हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा-उमेश सिंहदेव
- खरसावां-कुचाई में मां लक्ष्मी की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा-अर्चना, कई पूजा पंडालों में भंडारा व प्रसाद वितरण,
- ऐतिहासिक सफलता के साथ स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत* *3 स्वर्ण और 3 रजत सहित 6 पदक जीतकर भारत ने बनाया एक संस्करण में सर्वाधिक तीरंदाजी स्वर्ण पदकों का रिकॉर्ड*
- खूंटपानी के दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण जिलिंग ताड़ नृत्य ने बांधा समां, भाषा-संस्कृति ही हमारी पहचान-सोनाराम बोदरा,
- खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
