खरसावां थाना को मिला नया नेतृत्व, राहुल कुमार
सिंह ने नये थाना प्रभारी की संभाली कमान, बेहतर पुलिसिंग
व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस-राहुल सिंह,
Kharsawan
खरसावां थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। मंगलवार को सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने खरसावां थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार का स्थान लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई। पदभार संभालने के बाद राहुल कुमार सिंह ने कहा कि खरसावां थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध, नशाखोरी, अवैध कारोबार, छेड़खानी और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना बेहद जरूरी है। थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। आम लोगों को थाना परिसर में सम्मानजनक और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें। श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा। राहुल कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपराध और असामाजिक गतिविधियों की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। खरसावां थाना की कमान संभालने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में नई उम्मीदें जगी हैं। लोगों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
October 27, 2026 10: 02 am
Breaking
- खरसावां के लाल बाजार गांव में जंगली हाथी का उत्पात, स्कूल का दरवाजा-खिड़की तोड़ी, मध्यरात्रि में नव प्राथमिक विद्यालय में हाथी ने बच्चों के भोजन के लिए रखा एक बोरा चावल खाया,
- बड़ाबाम्बो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान, मौत के कारणों की जांच में जुटी रेलवे पुलिस,
- खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में शरद पूर्णिमा पर ‘माटी पोका’ अनुष्ठान संपन्न, 8 नवंबर से शुरू होगी काली पूजा मेला, कलश स्थापना व पूजा की तैयारियां शुरू,
- खरसावां में क्षत्रिय युवा मंच का विजयादशमी मिलन समारोह, बुजुर्गों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद, समाज के प्रत्येक व्यक्ति सामूहिक हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा-उमेश सिंहदेव
- खरसावां-कुचाई में मां लक्ष्मी की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा-अर्चना, कई पूजा पंडालों में भंडारा व प्रसाद वितरण,
- ऐतिहासिक सफलता के साथ स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत* *3 स्वर्ण और 3 रजत सहित 6 पदक जीतकर भारत ने बनाया एक संस्करण में सर्वाधिक तीरंदाजी स्वर्ण पदकों का रिकॉर्ड*
- खूंटपानी के दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण जिलिंग ताड़ नृत्य ने बांधा समां, भाषा-संस्कृति ही हमारी पहचान-सोनाराम बोदरा,
- खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
