सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
Seraikella Kharsawan
सरायकेला-खरसावां: जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना प्रभारी, साइबर थाना में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना प्रभारी, सरायकेला थाना में पदस्थापित रविकांत परासर को आरआईटी ओपी प्रभारी तथा सरायकेला थाना में पदस्थापित राहुल कुमार सिंह को खरसावां थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सतीश वर्मवाल को दलभंगा ओपी प्रभारी, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा को कुचाई थाना प्रभारी, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को कांड़्रा थाना, चांडिल थाना प्रभारी डिलसन बिड़वा को नीमडीह थाना प्रभारी तथा नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी को चांडिल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो को साइबर थाना सरायकेला, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार को गम्हरिया थाना तथा आरआईटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह को खरसावां थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
September 10, 2026 12: 16 am
Breaking
- वैज्ञानिक तसर कीटपालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित,
- 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई, सीपीए झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस का करेगे यात्रा,
- खरसावां में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया काबू
- खरसावां के जोजोकुडमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
- अमित सरदार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद
- JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
