खरसावां में वर्षों से फरार मामले में दुष्कर्म के आरोपी
गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बदला पहचान, गुप्त सूचना
पर आखिरकार चाईबासा में पुलिस के हत्थे चढ़ा,
Kharsawan
खरसावां के दुष्कर्म के मामले में वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी सह खरसावां के जतराटॉड निवासी पातुई बोयपाई पिता-स्वं पहाड सिंह बोयपाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए नाम बदल दिया था। अपना नाम बदलकर पश्चिमी सिंहभूम के (चाईबासा) जिले में रह रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार खरसावां थाना कांड संख्या-08/18, दिनांक 07 फरवरी 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दर्ज मामले में आरोपी पातुई बोयपाई के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान बदलकर केदार बोयपाई नाम से चाईबासा क्षेत्र में रह रहा था। खरसावां पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बदली हुई पहचान के साथ दूसरे क्षेत्र में रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को खरसावां थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि आरोपी कई वर्षों से फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चला रही है। किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि फरार अपराधियों या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
July 24, 2026 4: 14 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
