खरसावां के खिलारीसाई में मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, किशोरियों को किया गया जागरूक
Kharsawan
खरसावां प्रखंड क्षेत्र के हरिभंजा पंचायत अंतर्गत खिलारीसाई गांव में गुरुवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से दिशा दीदी के नेतृत्व में “विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी समुदायों में मासिक धर्म (महावारी) के प्रति जागरूकता फैलाना और महिलाओं व किशोरियों को स्वच्छता संबंधी जानकारी देना था।
कार्यक्रम के दौरान एसएचजी एवं वीओ सदस्यों सहित ग्रामीण किशोरियों को मासिक धर्म के समय साफ-सफाई रखने, पैड एवं साफ कपड़े के सही उपयोग, सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल तथा शरीर को स्वस्थ रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से टीएसएफ के कर्मचारी मुकुंद महतो, दिशा दीदी सुनीता हेंब्रम, जूली नापित समेत अन्य दिशा दीदी उपस्थित रहीं।
September 9, 2026 11: 33 pm
Breaking
- वैज्ञानिक तसर कीटपालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित,
- 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई, सीपीए झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस का करेगे यात्रा,
- खरसावां में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया काबू
- खरसावां के जोजोकुडमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
- अमित सरदार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद
- JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
