खरसावां में भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर
की तैयारी पर बैठक, 150 प्रमुख कार्यकर्ता लेगे भाग, कार्यकर्ताओं
का प्रशिक्षित होना बेहद आवश्यक है-हरेकृष्णा प्रधान,
kharsawan
भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी द्वारा आगामी 30 एवं 31 मई को खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में भाजपा की जिला स्तरीय एक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिविर में पार्टी के इतिहास, वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया तथा एआई जैसे आधुनिक तकनीकी माध्यमों के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बताया गया कि इस शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा सहित कई नेता भाग लेगे। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रवाद और कार्यप्रणाली से प्रशिक्षित करके एक अनुशासित, सक्षम और वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता तैयार करना है। उन्होने कहा कि “यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का माध्यम है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना बेहद आवश्यक है। इस दौरान संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंहदेव, रमानाथ महतो, जिप सदस्य शम्भू मंडल, रानी हेम्ब्रम, विष्कठ प्रधान, संतीश शर्मा, ललन शुक्ला, मुरली प्रधान, अखिलेश महतो, ईश्वर महतो, समीर नायक, जयचांद महतो, कंचन चौहान, सुदीप घोडाई आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
May 28, 2026 1: 23 am
Breaking
- बकरीद को लेकर खरसावां पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं-गौरव कुमार
- खरसावां के सुदूरवर्ती क्षेत्र जोजोबाटा गांव पहुचे विधायक, पेयजल संकट से अधिकारियों को कराया रू-ब-रू, ग्रामीणों को नलकूप लगाने का दिलाया भरोसा,
- मुसलमानों का दूसरा सबसे बडा पर्व बकरीद आज, कुर्बानी पर फर्ज, जहन्नुम से बचाएगी कुर्बानी कुर्बानी हजरत इब्राहीम अलैहिस सलाम की सुन्नत
- खरसावां के प्रखंड संसाधन केन्द्र में स्कूली बच्चों के लिए खुला नया आधार अपडेट केन्द्र
- कुचाई में दलहन खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, ब्राउन टु ग्रीन कैंपेन के तहत 500 किसानों की सूची बीडीओ को सौंपी,
- सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में 28 मई को होगा प्रथम उपाधि वितरण समारोह-2026,
- जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
- वन विभाग की अड़चनों के बावजूद गुदड़ी में विकास कार्यों को हर हाल में पूरा करेंगे: जोबा माझी -देवेंद्र माझी के सपनों का गुदड़ी बनाना हमारी प्राथमिकता है: जगत माझी -गुदड़ी के लिगिर ग्राम में देवेंद्र माझी के सहयोगी नरेश बरजो एवं मानकी मनोहर बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद और विधायक
