खरसावां में ‘पेसा-पंचायत सहायक’ विषय पर चार
दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं में आएगी पारदर्शिता,
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में ‘पेसा-पंचायत सहायक’ विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण में खरसावां प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायको ने भाग लेकर विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। पंचायत राज विभाग द्वारा पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक की भुमिका सुशीला पान, सोनामनी जोंको एवं डीओ निशा तिवारी, बीसी भुपेन्द्र कुमार एवं सहायक अजय नापित ने निभाई। प्रतिभागियो को पंचायत स्तर पर पेसा (पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरिया) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी तथा पंचायत सहायकों की भूमिका और दायित्वों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामसभा की शक्तियों, स्थानीय संसाधनों के प्रबंधन, योजनाओं के क्रियान्वयन और अभिलेख संधारण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वशासन को मजबूती मिलेगी और विकास योजनाओं में पारदर्शिता आएगी। प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे पंचायत कार्यों के संचालन में सहूलियत होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में व्यावहारिक सत्र, समूह चर्चा और प्रश्नोत्तर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि पंचायत प्रतिनिधि अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निभा सके। इस प्रशिक्षण शिविर में खरसावां पखंड से कुल 57 मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायको ने भाग ले रही है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रशिक्षक सुशीला पान, सोनामनी जोंको एवं डीओ निशा तिवारी, बीसी भुपेन्द्र कुमार, सहायक अजय नापित सहित मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायक उपस्थित थे।
June 10, 2026 5: 25 am
Breaking
- कुचाई के दलभंगा में पारंपरिक ढंग से मनाई 126 वीं पुण्यतिथि, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प, सीएनटी एक्ट की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है-मान सिंह मुंडा,
- कुचाई के बयांग मे भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जल संकट पर हुई चर्चा, तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, बिरसा मुंडा के विचारों को आगे बढ़ाने का किया प्रयास
- जंगलों में बसे लोगों को अधिकार दिलाना ही बिरसा मुंडा के प्रति होगी सच्ची श्रद्धांजलि: जोबा माझी -गोइलकेरा के सुदूर सारुडा में मनायी गयी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
- उपायुक्त एवं अपर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन…*
- उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, आंगनबाड़ी सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश…*
- उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित आवेदनों के निष्पादन एवं लाभुक सत्यापन में तेजी लाने के दिए गए निर्देश…*
- भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
- स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान युवक डूबा, NDRF की टीम तलाश में जुटी
