झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा शीघ्र आयोजित करने
की मांग तेज, खरसावां विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा,
परीक्षा कैलेंडर जारी कर शीघ्र तिथि घोषित करने की मांग
kharsawan
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन वर्ष 2016 के बाद से नहीं होने को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत इस परीक्षा का नियमित आयोजन अपेक्षित है, लेकिन लंबे समय से परीक्षा नहीं होने के कारण राज्य के एक लाख से अधिक अभ्यर्थी इंतजार में हैं। यह मुद्दे को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से परीक्षा कैलेंडर जारी कर शीघ्र तिथि घोषित करने की मांग है। विधायक ने सरकार से मांग उठाई गई है कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन अविलंब किया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का अवसर मिल सके। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा नहीं होने से उनकी आयु सीमा और रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय युवाओं और शिक्षा से जुड़े लोगों ने कहा कि राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा का नियमित आयोजन आवश्यक है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि परीक्षा कैलेंडर जारी कर शीघ्र तिथि घोषित की जाए।
September 12, 2026 2: 39 am
Breaking
- टुंगरी टोला मैदान का होगा विस्तार, बनेगी दर्शक गैलरी: जगत माझी -आनंदपुर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप ए के मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से किया पराजित
- जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कुकड़ू एवं ईचागढ़ प्रखंड में SIR कार्य के तहत दावा-आपत्ति प्रक्रिया का किया निरीक्षण…* *ELC गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व एवं नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु किया गया जागरूक…*
- कपाली क्षेत्र में अवैध खनन-परिचालन के विरुद्ध खनन विभाग ने चलाया जाँच अभियान, अवैध बालू एवं चिप्स लदे दो वाहन पकड़े गए…* *अवैध खनिज खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई रहेगा जारी- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां*
- खरसावां मे 73 किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन का प्रशिक्षण, माइक्रोस्कोप से पेब्रिन रोग की पहचान का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, किसानों को बांटी गई छतरियां, विशेषज्ञों ने स्वच्छता, बीज उत्पादन, कोकून विपणन और वैज्ञानिक कीटपालन के बताए गुर
- ग्रामीण जरूरतों के आधार पर होंगी विकास योजनाएं, कुचाई पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं का चयन
- कुचाई में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शानदार आगाज, फुटबॉल में बारडीह की बालक टीम और प्लस टू उच्च विद्यालय की बालिका टीम बनी विजेता
- मानकी-मुंडा चतुर्भुज सिंह मुंडा के श्राद्धकर्म में पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा कहा—जनजातीय समाज के हक-अधिकार और संस्कृति की रक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा
- ईसाई धर्म छोड़ दो आदिवासी परिवारों की पारंपरिक रीति से घर वापसी बनाकेला गांव में हो समाज महासभा की मौजूदगी में हुआ पारंपरिक शुद्धिकरण, समाज में किया गया शामिल
