कुचाई के डोरो में “श्री श्री हरि नाम संकीर्तन नवो कुंज
महायज्ञ सह देव सभा” 23 फरवरी से 4 मार्च तक, प्रतिदिन हरि
नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन होगा
Kuchai
कुचाई प्रखंड के डोरो गांव में आगामी 23 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक “श्री श्री हरि नाम संकीर्तन नवो कुंज महायज्ञ सह देव सभा” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान पंचायत-अरलो, प्रखंड-कुचाई अंतर्गत ग्राम-डोरो में आयोजित होगा। आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ की शुरुआत 23 फरवरी (सोमवार) को कलश यात्रा एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी। प्रतिदिन हरि नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। अंतिम दिन 4 मार्च को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से संकीर्तन, आरती और रात्रि जागरण की व्यवस्था की गई है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री श्री हरि संकीर्तन समिति, डोरो द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। धार्मिक माहौल को लेकर गांव में उत्साह का वातावरण है और ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
April 24, 2026 6: 49 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*