खरसावां के सोना नदी पर छह वर्षों से अधूरा पुल
बना मुद्दा, खरसावां विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज,
झारखंड सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग
Kharsawan
खरसावां-सीनी बाजार मुख्य मार्ग पर रायडीह के समीप सोना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य छह वर्षों बाद भी पूरा नहीं होने का मामला झारखंड विधानसभा में गूंजा। खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि सोना नदी पर पुल निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा राहगीरों और स्कूली बच्चों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता है। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि धोखाधड़ी के एक मामले में वित्त विभाग द्वारा संवेदक को प्रतिबंधित कर दिए जाने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। संवेदक पर लगी रोक के चलते कार्य ठप पड़ गया और अब तक पुल अधूरा है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि मामले में नए सिरे से निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी इस मुद्दे को लेकर चिंता जताई है और उम्मीद जताई है कि विधानसभा में मामला उठने के बाद अब पुल निर्माण कार्य में तेजी आएगा।
April 24, 2026 6: 49 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
