रमजान का पवित्र महीना शुरू, लोगो ने रखा पहला रोजा,
अल्लाह की इबादत के लिए होता है रमजान महीना, अन्य महीनों
से कई गुना अधिक मितला है इबादद का सवाब
kharsawan
रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। खरसावां में गुरूवार को पहला रोजा रखा। अल्लाह की इबादत के लिए रमजान महीना अन्य महीनों से कई गुना अधिक इबादद का सवाब मितला है। इस्लाम मजहब में रमजान के महीने को बेहद पाक (पवित्र) माना जाता है। मान्यता के अनुसार, रमजान महीना अल्लाह की इबादत के लिए होता है। इस महीने रोजा (उपवास) रखें जाते हैं। पांचों वक्त की नवाज अदा की जाती है। कहा जाता है कि इस महीने की जाने वाली इबादत का सवाब अन्य महीनों से कई गुना ज्यादा मिलता है। रोजेदार के लिए अल्लाह जन्नत की राह खोल देता है। बंदे को हर बुराई से दूर रखकर अल्लाह के नजदीक लाने का मौका देने वाले पाक महीने रमजान की रूहानी चमक से दुनिया एक बार फिर रोशन हो चुकी है और फिजा में घुलती अजान और दुआओं में उठते लाखों हाथ खुदा से मुहब्बत के जज्बे को शिद्दत दे रहे हैं। बुधवार की रात में चांद नजर आने के बाद गुरूवार को पहला रोजा रखा गया। रमजान का महीना बहुत पाक माना गया है। रमजान दूसरों के गुनाहों को माफ करने और खुद पर नियंत्रण रखकर आत्मा को शुद्ध और पवित्र करने का महीना है। खरसावां के बेहरासाई मदिना मस्जिद, कदमडीहा मस्जिद, मस्जिद ए विलाल कदमडीहा, गोढ़पुर मस्जिद में नमाजियों की भीड उमड रही है।
27 दिनों तक चलेगी तरावीह
खरसावां के बेहरासाई मदिना मस्जिद के मौलाना आरिफ इकबाल रजवी के मुताबिक रमजान के एक दिन पहले से ही मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईशा की नमाज के बाद तरावीह होगी। अधिकतर मस्जिदों में 27 दिनों तक तरावीह चलेगी। ज्यादातर मस्जिद में पांच और तीन पारे हर रोज, जबकि कई मस्जिदों में दो और डेढ़ पारे पढ़े जाएंगे। तरावीह की नमाज के लिए हाफिज-ए-कुरान की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग ‘ईशा’ (पांच वक्त की नमाज में रात में साढ़े आठ बजे होने वाली अंतिम नमाज) के बाद पूरे महीने विशेष नमाज अदा करते हैं, जिसे ‘तरावीह’ कहा जाता है। इस नमाज में कुरान का पाठ किया जाता है।
बेहद अहम है शब-ए-कद्र की रात
रमजान में शब-ए-कद्र की रात बेहद अहम मानी जाती है। इस दिन रात भर इबादत के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अपने रिश्तेदारों और अजीजों की कब्रों पर सुबह-सुबह फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत यानी मोक्ष के लिए दुआएं मांगते हैं।
September 13, 2026 3: 26 am
Breaking
- कोल्हान के रेलवे स्टेशनों पर ‘हो’ भाषा में नामपट्ट व उद्घोषणा की मांग-विधायक जगत माझी के नेतृत्व में आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
- 165 विद्यार्थियों की ओरल स्क्रीनिंग, तंबाकू व नशे से दूर रहने का दिया संदेश, एनआर+2 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डेंटल हेल्थ कैंप, सही ब्रशिंग तकनीक की दी जानकारी
- चांडिल में विकास योजनाओं का डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण स्वास्थ्य उपकेंद्र, मार्केट कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड निर्माण की समीक्षा, बाधाएं दूर कर समय पर काम शुरू करने का निर्देश
- राशन की आपूर्ति ठप, जिले के 13 दाल-भात केंद्रों पर 19 दिनों से लटका ताला, अगस्त से चावल का नहीं हुआ आवंटन, पांच रूपये के भोजन बंद होने से दिहाड़ी मजदूर, व जरूरतमंद परेशान,
- हेलमेट चेकिंग में युवक से मारपीट का आरोप, आदिवासी संगठनों ने खरसावां चांदनी चौक किया जाम, मोबाइल का डिस्प्ले तोड़ने और शर्ट फाड़ने का भी आरोप, कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद हटा जाम, पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग,
- खूंटपानी के दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के निधन पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, ठाकुरागुडू पहुंचकर पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा- असमय निधन अपूरणीय क्षति
- तेज रफ्तार बाइक ने 14 वर्षीय अमन को रौंदा, मौके पर मौत राजबांध हनुमान मंदिर के पास हादसा, आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा और की पिटाई; सड़क जाम
- टुंगरी टोला मैदान का होगा विस्तार, बनेगी दर्शक गैलरी: जगत माझी -आनंदपुर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप ए के मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से किया पराजित
