पश्चिमी सिंहभूम में 54 मानकी-मुंडा भवन निर्माण से
जुडी योजनाओं का मामला खरसावां विधायक ने सदन में उठा
सरकार ने दिया जवाब, 7 पूर्ण, 21 अंतिम चरण में,
Kharsawan
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में पश्चिमी सिंहभूम जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 54 मानकी-मुंडा भवन निर्माण से जुडी योजनाओं का मामला उठाया। जिसपर झारखंड विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 54 मानकी-मुंडा भवन (धुमकुड़िया) योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की है। सरकार की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि कुल 54 योजनाओं में से 7 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सरकारी जवाब के अनुसार 21 योजनाएं अंतिम चरण में हैं, 16 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, 5 योजनाओं में एकरारनामा लंबित है, 4 योजनाओं का भूमि सत्यापन अपूर्ण है तथा 1 योजना निरस्त कर दी गई है। यह भी स्पष्ट किया गया कि संबंधित योजनाओं के विरुद्ध लंबित भुगतान की प्रक्रिया जारी है। परियोजना निदेशक, आईटीडीए, पश्चिमी सिंहभूम को निर्देशित किया गया है कि किए गए कार्यों के बिलों का भुगतान नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। सदन में उठाए गए प्रश्न के बाद विभाग ने कहा है कि शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा लंबित भुगतान निपटाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अधूरे भवनों को जल्द पूरा कराने तथा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है, ताकि समुदाय को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इसके अलावे पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी के थोलको में आंगनबाडी केन्द्र का निर्माण कार्य विगत तीन वर्षो से अधूरा होने का मामला भी उठाया गया।
September 13, 2026 3: 27 am
Breaking
- कोल्हान के रेलवे स्टेशनों पर ‘हो’ भाषा में नामपट्ट व उद्घोषणा की मांग-विधायक जगत माझी के नेतृत्व में आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
- 165 विद्यार्थियों की ओरल स्क्रीनिंग, तंबाकू व नशे से दूर रहने का दिया संदेश, एनआर+2 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डेंटल हेल्थ कैंप, सही ब्रशिंग तकनीक की दी जानकारी
- चांडिल में विकास योजनाओं का डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण स्वास्थ्य उपकेंद्र, मार्केट कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड निर्माण की समीक्षा, बाधाएं दूर कर समय पर काम शुरू करने का निर्देश
- राशन की आपूर्ति ठप, जिले के 13 दाल-भात केंद्रों पर 19 दिनों से लटका ताला, अगस्त से चावल का नहीं हुआ आवंटन, पांच रूपये के भोजन बंद होने से दिहाड़ी मजदूर, व जरूरतमंद परेशान,
- हेलमेट चेकिंग में युवक से मारपीट का आरोप, आदिवासी संगठनों ने खरसावां चांदनी चौक किया जाम, मोबाइल का डिस्प्ले तोड़ने और शर्ट फाड़ने का भी आरोप, कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद हटा जाम, पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग,
- खूंटपानी के दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के निधन पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, ठाकुरागुडू पहुंचकर पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा- असमय निधन अपूरणीय क्षति
- तेज रफ्तार बाइक ने 14 वर्षीय अमन को रौंदा, मौके पर मौत राजबांध हनुमान मंदिर के पास हादसा, आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा और की पिटाई; सड़क जाम
- टुंगरी टोला मैदान का होगा विस्तार, बनेगी दर्शक गैलरी: जगत माझी -आनंदपुर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप ए के मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से किया पराजित