सरायकेला के पुरानी बस स्टैंड में पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Seraikella
सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस स्टैंड में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूजा सामग्री बेचने वाली कार्तिक दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने दुकान के अंदर रखी पूजा सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना में दुकान में रखी सामग्री जलकर आंशिक रूप से नष्ट हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ देर तक पुरानी बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदारों से विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
July 26, 2026 7: 31 am
Breaking
- खरसावां मे विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, इस वर्ष ‘पेसा कानून’ रहेगा मुख्य थीम,
- जिला फुटबॉल लीग-2026: कृष इलेवन जोजोडीह की शानदार जीत, करण तीयू की हैट्रिक से दलभंगा को 6-1 से हराया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में वायरल अश्लील वीडियो मामलाः डीईओ की जांच में नया खुलासा, दो छात्रों ने मोबाइल से प्रोजेक्टर पर चलाया था अश्लील वीडियो
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
